सेवा संकल्प–“सेवा के रंग” में बेनीपट्टी की 40 फीट भव्य रंगोली ने बिखेरे रंग
बेनीपट्टी। सेवा संकल्प–“सेवा के रंग” कार्यक्रम के तहत बेनीपट्टी नगर पंचायत की ओर से सरिसब गांव स्थित बेलही पोखर के किनारे बेलही भगवती स्थान के प्रांगण में करीब 40 फीट की भव्य रंगोली तैयार की गई।
रंगोली के माध्यम से विभिन्न सामाजिक संदेशों, जनकल्याण एवं सेवा से जुड़े विषयों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
इस भव्य रंगोली को बेनीपट्टी की रंगोली कलाकार पूजा झा, अंकिता झा, प्रियंका कुमारी, महिमा ठाकुर, सोनाली ठाकुर, हेमा ठाकुर, राधा कुमारी, रागनी कुमारी, रौशनी कुमारी, मनीषा कुमारी, श्रुति कुमारी, पूजा कुमारी, ममिता कुमारी, आदिति कुमारी, संगम कुमारी एवं कौशिकी कुमारी ने मिलकर तैयार किया।
कार्यक्रम में मुख्य पार्षद मंजू देवी, कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद, उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, स्वच्छता पदाधिकारी शिवकुमार सहित नगर पंचायत के सभी पार्षद, कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
रंगों के जरिए सेवा, स्वच्छता, विकास और जनभागीदारी का संदेश देने वाली इस भव्य रंगोली ने कार्यक्रम को खास बना दिया।