किशनगंज: रानीबड़ौद गांव में करंट से झुलसे एफआरटी टीम के कार्मिक को कोटा रेफर किया गया
किशनगंज कस्बे के समीप रानीबड़ौद गांव स्थित 33 केवी जीएसएस से निकल रहे 11 केवी बांसथूनी फीडर पर तार दुरुस्त करते समय एफआरटी टीम का कार्मिक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में रानीबड़ौद निवासी यूसुफ अली पुत्र जमील मोहम्मद का एक हाथ सहित शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। मौके पर मौजूद टीम के अन्य कार्मिक उसे कस्बे के अस्पताल लेकर पहुंचे।