फरेंदा: केशौली गांव में देवर ने भाभी को धारदार हथियार से किया घायल, मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
कोल्हुई थाना क्षेत्र के केशौली गांव में घरेलू विवाद में एक महिला पर उसके देवर ने हमला कर दिया था । बभनी गांव निवासी कलपराज बर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी संगीता को उसके देवर शैलेष ने गाली गलौज कर बाल पकड़कर पटक दिया और लात-घूंसे से पीटा। विरोध करने पर शैलेष ने धारदार हथियार से पेट पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।