फरेंदा: फरेंदा में विद्युत विभाग का मेगा कैंप, 78 मामलों में से 43 का हुआ समाधान
फरेंदा में विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं ने बिल और मीटर खराबी से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। कुल 78 मामलों में से 43 का समाधान मौके पर किया गया, जबकि शेष मामलों को अधिकारियों को सौंपा गया। राजस्व के रूप में 6.34 लाख रुपये जमा हुए। कैंप की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता चन्द्रेश उपाध्याय ने की। एसडीओ संतोष सिंह समेत अन्य