फरेंदा: मैनहवा टोला रसूलपुर में मोबाइल चोरी मामले में एक अभियुक्त को सुनाई गई सजा
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत 29 अप्रैल 2025 को मोबाइल चोरी के मामले में अभियुक्त मोहम्मद सैफ पुत्र शब्बीर खान निवासी मैनहवा टोला रसूलपुर को जेएम फरेंदा न्यायालय ने सजा सुनाई है। अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि के अलावा 1000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड न देने पर 15 दिन अतिरिक्त कारावास की सजा दी गई है।