नगर नौसा: नगरनौसा के वरिष्ठ भाकपा-माले कार्यकर्ता कॉमरेड डोमन रविदास का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नगरनौसा प्रखंड के कछियावां गांव के वरिष्ठ भाकपा-माले कार्यकर्ता कॉमरेड डोमन रविदास का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक उन्होंने भाकपा-माले के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन और जनसरोकार के मुद्दों पर कार्य किया।