बालूमाथ: चिरचिरिया टोला में आंधी-तूफान और वज्रपात से तीन बकरियों की मौत, दो बकरे व एक महिला घायल
बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया ग्राम अंतर्गत चिरचिरिया टोला में शुक्रवार शाम 5:30 बजे आंधी तूफान और हल्की बारिश के साथ आए बज्रपात की चपेट में आने से तीन बकरियां की मौत हो गई जबकि दो बकरो समेत एक महिला घायल हो गई है। यह घटना चीरचिरिया टोला में रामेश्वर गंझू के घर घटी है। जहां पर बारिश से बचने को लेकर घर के बाहर बंधी तीन बकरियो की मौत हो गई।