नगर के किसानी मोहल्ला वार्ड नंबर 13 में रात्रि के समय एक घर के बाहर ब्लैक कोबरा सांप छिपा बैठा था। जब वहां से गुजर रहे लोगों की नजर सांप पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना स्नैक कैचर सनी पाण्डेय को दी। किसानी मोहल्ला में शनिवार को रात्रि 8 बजे एक घर के पास बड़ी देर से कोबरा सांप बैठा हुआ था। इसकी सूचना सनी पाण्डेय को मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के