डिंडौरी: शाहपुर पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर क्राइम को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
डिंडौरी जिले के शाहपुर पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर क्राइम और सेफ क्लिक को लेकर जागरूकता अभियान चलाया । दरअसल थाना प्रभारी केवल सिंह परते ने गुरुवार दोपहर 3:00 विद्यालय की छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए सतर्क और सावधान रहने का संदेश दिया । मोबाइल चलाते समय छात्र-छात्राओं को सावधानी बरतनी की हिदायत दी।