रजौन: नवादा गोराडीह में श्रीराम कथा के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा, बना भक्तिमय माहौल
Rajaun, Banka | May 12, 2025 सोमवार को रजौन प्रखंड क्षेत्र के नवादा गोराडीह गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री राम कथा महाज्ञान यज्ञ कथा को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई । कलश शोभायात्रा में 501 महिला एवं कन्याओं ने हिस्सा लिया ।सोमवार की संध्या करीब 4:30 बजे कलश की स्थापना की गई।