रजौन: रजौन विद्युत कार्यालय में बैठक, मानव बल ने 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी
Rajaun, Banka | May 11, 2025 रविवार की संध्या करीब 3:30 रजौन विद्युत कार्यालय में बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्क्स यूनियन के बैनर तले मानव बल की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता बिजली विभाग के प्रशाखा अमरेंद्र कुमार झा ने की ।बैठक में 11 सूत्री मांगों को लेकर चर्चा हुई । यूनियन ने कहा कि अगर 26 जून से पहले मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे हड़ताल पर जाएंगे ।