रजौन: मोदी गैस एजेंसी के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर एक पत्रकार को लूटा
Rajaun, Banka | May 11, 2025 रजौन थाना क्षेत्र के चकसफिया रोड स्थित मोदी गैस एजेंसी के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक अखबार के पत्रकार से लूटपाट की ।बरौनी गांव निवासी निर्मल कुमार भागलपुर के एक अखबार में पत्रकार हैं । ऑफिस का काम कर अपने घर बरौनी जा रहा था । बाइक,मोबाइल,एटीएम कार्ड सहित अन्य कागजात लूट कर फरार हो गया । घटना रविवार संध्या करीब 5:00 बजे सामने आया है।