बकानी: बकानी क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत, 1680 कट्टे यूरिया खाद की खेप पहुंची
बकानी। क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत के बीच किसानों को राहत देने के लिए बकानी में 1680 कट्टे यूरिया खाद की खेप पहुंची। खाद की गाड़ियां पहुंचते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और खाद लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं। तीन गाड़ियों के माध्यम से पहुंची खाद का वितरण थाने में टोकन व्यवस्था के जरिए किया गया। किसानों को जमाबंदी और आधार कार्ड के आधार पर दो-दो कट्ट