देवास: आयुष्मान कार्ड होने पर भी निजी अस्पताल ने लिए ₹15000, सीएमएचओ कार्यालय से राशि वापस कराई गई
Dewas, Dewas | Feb 19, 2026 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि मरीज श्री मुन्नालाल के पुत्र श्री राहुल जोगीनाथ ने सीएमएचओ कार्यालय में आवेदन देकर इस संबंध में शिकायत की थी। आवेदन पर कार्यवाही करते हुए संबंधित निजी अस्पताल जाकर प्रकरण की जांच की गई। शिकायत सही पाये जाने पर इलाज के लिए ली गई 15 हजार रूपये की राशि वापस देने के निर्देश दिये गये।