घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में धाराखोह नदी के पास कार और बाइक की टक्कर, दो बाइक सवार घायल
घोड़ाडोंगरी में धाराखोह नदी के पास मंगलवार रात करीब 8.30 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 लोग रानीपुर निवासी अरविंद वर्मा और राहुल परते घायल हो गए। घायलों ने घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की। जिसके बाद घोड़ाडोंगरी पुलिस ने घायलों का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया।