सहदेई बुजुर्ग: सुल्तानपुर पंचायत में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एससी-एसटी प्रकोष्ठ की बैठक में नगर और प्रखंड अध्यक्ष का हुआ चयन
प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर पंचायत में शनिवार को दिन के करीब 12 बजे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एससी एसटी प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष दरोगा पासवान की अध्यक्षता में हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव हरिहर पासवान शामिल हुए।बैठक में सहदेई,देसरी एवं महनार नगर अध्यक्ष पद का चयन किया गया।