सहदेई बुजुर्ग: राज्य स्तरीय टीम ने मजरोही उर्फ सहरिया के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया निरीक्षण
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के मजरोही उर्फ सहरिया स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। राज्यस्तरीय टीम के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओ को बेहतर ढंग से कैसे किया जाय इस संबंध में भी सुझाव दिया गया। राज्य द्वारा प्रमाणीकरण के वाद केन्द्रीय टीम द्वारा अंतिम रुप से प्रमाणीकरण किया जाएगा।