सहदेई बुजुर्ग: सहदेई बुजुर्ग पंचायत की पूर्व मुखिया पिंकी देवी के आवास पर दिवंगत पूर्व MLC को श्रद्धांजलि दी गई, शोकसभा आयोजित
सहदेई बुजुर्ग पंचायत की पूर्व मुखिया पिंकी देवी के आवास पर प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्षों ने शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत पूर्व एमएलसी विशुनदेव राय को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रवक्ता मदन राय और संचालन बाजितपुर चकस्तुरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह राजद प्रखंड अध्यक्ष रविन राय ने किया।