सहदेई बुजुर्ग: सहदेई बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया के आवास पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सहदेई बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया पिंकी देवी की आवास पर महागठबंधन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविंन राय ने की एवं संचालन राजद प्रवक्ता मदन कुमार राय ने किया ।बैठक के दौरान रविन राय ने लोगों से अपील किया कि अपने विधायक द्वारा की जाने वाली प्रत्येक काम को आमजन तक पहुचाएं।