सहदेई बुजुर्ग: लोजपा (रा) ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया
सहदेई बूजुर्ग प्रखंड में लोजपा रामविलास के संगठन को मजबूत करने को लेकर गांव गांव अभियान चलाया जा रहा है।प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव घूम घुम कर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे है। बताया गया कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है।