बीरपुर: राजू कुमार रंजन ने थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में दिया योगदान
वीरपुर थाना में मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे नए थानाध्यक्ष के रूप में राजू कुमार रंजन ने पदभार ग्रहण किया। योगदान के साथ ही उन्होंने थाना प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल ली। इससे पूर्व वे बलिया थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित थे। उन्हें निलंबित तत्कालीन थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के स्थान पर वीरपुर थाना की कमान सौंपी गई है।