राजगढ़: राजगढ़: छात्रवृत्ति के 5642 लंबित मामलों पर जिला पंचायत सीईओ सख्त, 15 दिन में निपटारे का आदेश
राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे करीब राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति से जुड़े लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने लंबित 5642 प्रकरणों का 15 दिन में निराकरण करने के निर्देश दिए।