पूरनपुर: हुसैनापुर में युवती ने प्रेमी संग मिलकर घर में चोरी की साजिश रची, पुलिस ने दोनों को दबोचा
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनापुर खुर्द में घर से हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार खुलासा करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के शत-प्रतिशत जेवरात और 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। हुसैनापुर निवासी रामरतन के घर से पांच अगस्त को सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी।