बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने तीन शराबियों को ज़हराब के नशे में गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस शराब के नशे में तीन शराबियों को गिरफ्तार कर मंगलवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बंजरिया पीपरा के मो मेराज,बनकट का मनीष सिंह व नगर थाना क्षेत्र के बनियापट्टी का संजय श्रीवास्तव है। बताया कि तुरकौलिया व रघुनाथपुर की घटना के बाद पुलिस लगातार क्षेत्र में तस्करो व शराबियों के खिलाफ अभियान चला रही है।