महाराजगंज: महराजगंज के सक्सेना चौक पर भाजपा नेता से हुई मारपीट, दो आरोपी हिरासत में, इलाके में तनाव
महराजगंज के सदर थाना क्षेत्र के सक्सेना चौक पर कल रात शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा नेता शिवभूषण चौबे के साथ कुछ युवकों ने धक्का-मुक्की की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।