राई: राई में पनीर की दो गाड़ियाँ पकड़ी गईं, सैंपल चंडीगढ़ भेजे गए
Rai, Sonipat | Apr 1, 2025 गांव राई के पास जीटी रोड पर राई थाना पुलिस ने पनीर से भरी दो गाड़ियां पकड़ी हैं। पनीर नकली होने का संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी से संपर्क किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र ने दोनों गाड़ी की जांच करने के बाद पनीर और क्रीम के चार सैंपल लेन के बाद उनको चंडीगढ़ स्थित राज्य खाद्य, औषधि एवं उत्पाद शुल्क प्रयोगशाला में भेज दिया गया।