राई: कुंडली के पास बाजिदपुर सबौली गांव में फोम फैक्ट्री में लगी आग
Rai, Sonipat | Mar 30, 2025 कुंडली के पास स्थित वाजिदपुर सबौली औधोगिक क्षेत्र में फोम बनाने वाली एक फैक्टरी में रविवार दोपहर करीब 4 बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद कई दमकल स्टेशनों से पहुंची गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।