बरेली: बदायूं के बिसौली में दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, किला थाने में मुकदमा हुआ दर्ज
दहेज में 50 हजार रुपये नकद और बाइक की मांग पूरी न करने पर बदायूं के बिसौली में एक महिला को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके किला के बाकरगंज में पहुंची। उसने किला थाने में कल गुरुवार देर रात को मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।