बरेली: सुभाषनगर की युवती की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई, भेजे अश्लील मैसेज
सिरफिरे ने सुभाषनगर की युवती की इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद लोगों को अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। जानकारी होने पर युवती ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की है। सुभाषनगर निवासी युवती ने बताया कि आईडी में उसकी प्रोफाइल पिक्चर और डिटेल भी सेम है।