बरेली: नगर निगम की एलन क्लब सब्जी मंडी में वसूली का आरोप, पीड़ितों ने की शिकायत
नगर निगम की एलन क्लब सब्जी मंडी में फड़ लगाने वालों ने दो लोगों पर वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर आरोपियों द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की गई। फड़ लगाने वालों का कहना है कि वह नगर निगम को 100 रुपये देते आ रहे हैं जबकि आरोपी 180 रुपये वसूली कर रहे हैं।