बरेली: प्रेमनगर में दहेज न मिलने पर महिला को घर से निकाला, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एसएसपी से की शिकायत
प्रेमनगर में दहेज में ₹2 लाख और बाइक न मिलने पर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है। सुभाषनगर के मढ़ीनाथ निवासी शीतल ने बताया कि उनकी शादी 25 जून 2023 को प्रेमनगर में हुई थी। दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।