बरेली: धौरेला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो दबंगों ने साथियों संग मिलकर एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर किया घायल
धौरेला गांव में पुरानी रंजिश में दो दबंगों ने साथियों संग मिलकर एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल ने बताया कि थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।