रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक में अनुदानित दर पर रवि बीज वितरण शुरू, नवंबर में पंचायतवार कार्यक्रम
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड में किसानों को अनुदानित दर पर चना, मटर, हरा मटर, मसूर और गेहूं के बीज मिलेंगे। बीज वितरण कार्यक्रम 4 से 7 नवंबर तक पंचायतवार होगा। बीज की कीमत 20 से 135 रुपए प्रति किलो तक है। किसानों को बताए गए दिन तय स्थान पर पहुंचना होगा।