सैदपुर: पुलिस ने औड़िहार जंक्शन पर महिलाओं व युवतियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया अभियान
आमजन को साइबर अपराध के बाबत जागरूक करने के लिए बुधवार को सैदपुर कोतवाली पुलिस ने औड़िहार रेलवे जंक्शन पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं और युवतियों में हैंडबिल बांटकर और जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।