पिंड्रा: प्रेमिका के गर्भवती होने पर प्रेमी ने शादी से किया इंकार, शिकायत पर जंसा पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
वाराणसी में शनिवार को जंसा थान क्षेत्र की पुलिस ने रितेश सरोज नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रितेश की प्रेमिका ने शिकायत किया है, कि वह दो वर्षों से शादी की बात कह उसके साथ संबंध बनाता और अब जब वह गर्भवती हो गई तो शादी से इंकार कर रहा है। प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।