भोगांव: बिछवां के गांव पीरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत,घर के बरामदे के महिला के शव को छोड़कर ससुरालीजन हुए फरार
गांव इटोरा निवासी सुमित पुत्र राजकुमार ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसने अपनी बहन प्रिया की शादी 29 मई 2023 को चंदन पुत्र जसराज निवासी पीरपुर थाना बिछवा के साथ की थी। चार दिन पूर्व उसकी बहन को उसके पति ने मारापीटा और उसके फोटो भी भेजे थे। आज उसकी बहन का सब बरामदे में एक तखत पर रखा मिला।ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।