भोगांव: गांव लहरा में विवाहिता के साथ पति व ससुराल के अन्य लोगों ने की मारपीट, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
गांव लहरा निवासी मीरा पत्नी सत्यवीर ने तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह पति सत्यवीर जेठानी दिव्या देवरानी मनीषा जेठ का लड़का शिवम ने घरेलू विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बाद में सास ससुर ने भी गाली गलौज की व डीजल डाल जलाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू की है।