भोगांव: गांव करीमगंज में खेत की मेड़ तोड़ने की शिकायत करने पर युवक के साथ गाली गलौज व जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज
गांव करीमगंज निवासी विपिन पाण्डेय पुत्र सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि गांव निवासी गुलाब सिंह पुत्र गयाप्रसाद शाक्य ने उसके खेत की मेंढ़ तोड़ दी। सुबह वह खेत पर गया तो मेंढ़ टूटी देख गुलाब सिंह से शिकायत की। तो उक्त ने उसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।