मुरैना नगर: राठौर कॉलोनी टंच रोड पर मिट्टी हटाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे ,तीन लोग घायल ,अस्पताल में भर्ती मामला दर्ज
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राठौर कॉलोनी टंच रोड पर मिट्टी हटाने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले जिसमें तीन लोग घायल हो गए और मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया है और पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी है।