बांका: समाहरणालय में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के तहत जनसुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Banka, Banka | Apr 20, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान–जीवन आसान को धरातल पर लागू करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह 11 बजे डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।