नवादा: नवादा को मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ, भूमि रजिस्ट्री पूरी सांसद विवेक ठाकुर के प्रयास से
Nawada, Nawada | Jun 28, 2026 नवादा जिले के लोगों का लंबा इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। स्थानीय सांसद विवेक ठाकुर के निरंतर प्रयासों से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। चिन्हित भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन को कर दिया गया है और रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।