शिवपुरी नगर: शा.क.उ.मा. विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की गर्मी में फजीहत, कवरेज करने पहुंची मीडिया से प्राचार्य ने की बदसलूकी
शिवपुरी शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज शनिवार को अव्यवस्थाओं और संवेदनहीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है। भीषण गर्मी के बीच अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने आए दर्जनों अतिथि शिक्षक घंटों परेशान होते रहे, वहीं जब मीडिया इस अव्यवस्था की कवरेज करने पहुंची तो विद्यालय की प्राचार्य प्रेमलता गुप्ता ने पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया।