मशरक: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में बच्ची के जन्म पर रुपयों की वसूली, परिजनों ने जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग
मशरक सीएचसी में डिलेवरी के लिए आई गर्भवती महिला के प्रसव उपरांत नगदी वसूलने कारण मामला सामने आया। पीड़ित ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से दर्ज कराई। जबकि सरकारी अस्पताल में सरकार के तरफ से सारी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। पीड़ित के परिजन सेमरी गांव निवासी राजेंद्र रावत ने रविवार की सुबह 8 बजे के लगभग जानकारी दी।