हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के नोहर-भादरा क्षेत्र की सिंचाई हरियाणा में कम जल उपलब्धता से प्रभावित, अधिकारियों ने किया टोहाना हेड का निरीक्षण
हरियाणा क्षेत्र से सिंचाई एवं पेयजल हेतु अपेक्षित मात्रा में पानी प्राप्त नहीं होने के कारण जल संसाधन विभाग राजस्थान के अधिकारियों ने मंगलवार को हरियाणा के टोहाना स्थित बलियाला हेड का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण दल में जल संसाधन विभाग नोहर की अधिशासी अभियंता प्रियंका चौधरी, भादरा के अधिशासी अभियंता तिलोक कुमावत तथा नोहर के सहायक