Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बवाल, पुलिस पर पथराव; एडिशनल SP समेत कई अधिकारी घायल, 15 किमी लंबा जाम दतिया में उपचुनाव की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बीच पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ, जिसमें एडिशनल एसपी, एसडीओपी सहित कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। प्रशासन के अनुसार अधिकारियों को हेलमेट पहनने के कारण गंभीर चोटों से बचाया जा सका। दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के अनुसार, करीब 3,000 लोगों की भीड़ ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू थी, तब इतनी बड़ी भीड़ आखिर कैसे एकत्रित हो गई? हालात बेकाबू होने से पहले प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा था? इस पूरे घटनाक्रम के कारण लगभग 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों के घायल होने और आम जनता के घंटों तक जाम में फंसे रहने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? दतिया पूछ रहा है—आचार संहिता के बीच यह स्थिति कैसे बनी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे? #datiya Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh BJP Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

MORE NEWS

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान

प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी करेंगे फील्ड भ्रमण

जनता से सीधा संवाद, शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण और योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर रहेगा फोकस

  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बुधवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित हुई।  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। छतरपुर जिले से कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।
  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का आयोजन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनसामान्य से सीधे जोड़ते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करना है।
  अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को फील्ड भ्रमण को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दिन सामान्य परिस्थितियों में किसी भी स्तर पर बैठक आयोजित नहीं होगी और वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद करेंगे। जिला कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह पूर्व भ्रमण क्षेत्र का चयन किया जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे।
  फील्ड भ्रमण से पहले संबंधित क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शेष प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने पर भी विशेष जोर रहेगा।
 अभियान में जन संवाद और उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। बड़े, एमएसएमई एवं कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही फील्ड भ्रमण के दौरान योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण कर आमजन से फीडबैक लिया जाएगा।
  अभियान के अंतर्गत किसान हित से जुड़े फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-कॉलेज, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी करेंगे फील्ड भ्रमण जनता से सीधा संवाद, शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण और योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर रहेगा फोकस मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बुधवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। छतरपुर जिले से कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का आयोजन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनसामान्य से सीधे जोड़ते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करना है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को फील्ड भ्रमण को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दिन सामान्य परिस्थितियों में किसी भी स्तर पर बैठक आयोजित नहीं होगी और वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद करेंगे। जिला कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह पूर्व भ्रमण क्षेत्र का चयन किया जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। फील्ड भ्रमण से पहले संबंधित क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शेष प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने पर भी विशेष जोर रहेगा। अभियान में जन संवाद और उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। बड़े, एमएसएमई एवं कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही फील्ड भ्रमण के दौरान योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण कर आमजन से फीडबैक लिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत किसान हित से जुड़े फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-कॉलेज, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

लोक सेवा गुरुकुल में 100 से अधिक छात्र प्रतिदिन ले रहे निःशुल्क कोचिंग

शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ ने छात्रों को भारत एवं म.प्र. की जनजातियों के बारे में पढ़ाया

सेंट्रल लाइब्रेरी से जल्द ही राष्ट्र स्तरीय कोचिंग जुड़ेगी, जिले के छात्रों को मिलेगा लाभ
---------
नीति आयोग अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी छतरपुर में स्थापित ग्रंथालय (सेंट्रल लाइब्रेरी) में जिला प्रशासन की पहल पर लोकसेवा गुरुकुल प्रतिदिन नि:शुल्क छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान कर रहा है। अभी यहां प्रतिदिन 100 से अधिक छात्र छात्राएं लाभान्वित हो रहीं है। लाइब्रेरी में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया ने कोचिंग में बच्चों को भारत एवं मध्यप्रदेश की जनजातियों के बारे में पढ़ाया। उन्होंने बताया कि जल्द ही लाइब्रेरी से विश्वस्तरीय कोचिंग संस्थान जुड़ेंगे। जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अमूल्य लाभ मिलेगा।

जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को अध्ययन की प्रभावी रणनीति बताते हुए कहा कि किसी भी विषय को पढ़ने से पहले उसके सभी संभावित आयामों की रूपरेखा तैयार करें। इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से उत्तर लेखन का अभ्यास करें। उन्होंने बताया कि विषय को उदाहरणों और व्यावहारिक दृष्टिकोण से जोड़कर पढ़ने पर वह लंबे समय तक स्मरण रहता है। इस दौरान उन्होंने जनजाति विषय को पढ़ने की विधि समझाई तथा विद्यार्थियों को अभ्यास हेतु गृहकार्य भी दिया।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित लोक सेवा गुरुकुल कोचिंग संस्थान में UPSC, MPPSC, SSC एवं ESB जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कक्षाएँ 9 जुलाई 2026 से संचालित की जा रही हैं। कक्षाएँ प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सायं 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होती हैं।
संस्थान में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, जिनमें डॉ. पी.पी. शुक्ला (भूगोल)असिस्टेंट प्रोफेसर , विजय डेहरिया (संविधान)डिप्टी कलेक्टर , आयुष जैन (बायोलॉजी)डिप्टी कलेक्टर , आयशा अंसारी (कंप्यूटर)डिप्टी कलेक्टर , पीयूष दीक्षित (इतिहास)तहसीलदार , पुरुषोत्तम विश्वकर्मा (गणित) तथा नरेन्द्र पाण्डेय (अंग्रेज़ी) शामिल हैं।
#chhatarpur

लोक सेवा गुरुकुल में 100 से अधिक छात्र प्रतिदिन ले रहे निःशुल्क कोचिंग शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ ने छात्रों को भारत एवं म.प्र. की जनजातियों के बारे में पढ़ाया सेंट्रल लाइब्रेरी से जल्द ही राष्ट्र स्तरीय कोचिंग जुड़ेगी, जिले के छात्रों को मिलेगा लाभ --------- नीति आयोग अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी छतरपुर में स्थापित ग्रंथालय (सेंट्रल लाइब्रेरी) में जिला प्रशासन की पहल पर लोकसेवा गुरुकुल प्रतिदिन नि:शुल्क छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान कर रहा है। अभी यहां प्रतिदिन 100 से अधिक छात्र छात्राएं लाभान्वित हो रहीं है। लाइब्रेरी में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया ने कोचिंग में बच्चों को भारत एवं मध्यप्रदेश की जनजातियों के बारे में पढ़ाया। उन्होंने बताया कि जल्द ही लाइब्रेरी से विश्वस्तरीय कोचिंग संस्थान जुड़ेंगे। जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अमूल्य लाभ मिलेगा। जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को अध्ययन की प्रभावी रणनीति बताते हुए कहा कि किसी भी विषय को पढ़ने से पहले उसके सभी संभावित आयामों की रूपरेखा तैयार करें। इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से उत्तर लेखन का अभ्यास करें। उन्होंने बताया कि विषय को उदाहरणों और व्यावहारिक दृष्टिकोण से जोड़कर पढ़ने पर वह लंबे समय तक स्मरण रहता है। इस दौरान उन्होंने जनजाति विषय को पढ़ने की विधि समझाई तथा विद्यार्थियों को अभ्यास हेतु गृहकार्य भी दिया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित लोक सेवा गुरुकुल कोचिंग संस्थान में UPSC, MPPSC, SSC एवं ESB जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कक्षाएँ 9 जुलाई 2026 से संचालित की जा रही हैं। कक्षाएँ प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सायं 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होती हैं। संस्थान में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, जिनमें डॉ. पी.पी. शुक्ला (भूगोल)असिस्टेंट प्रोफेसर , विजय डेहरिया (संविधान)डिप्टी कलेक्टर , आयुष जैन (बायोलॉजी)डिप्टी कलेक्टर , आयशा अंसारी (कंप्यूटर)डिप्टी कलेक्टर , पीयूष दीक्षित (इतिहास)तहसीलदार , पुरुषोत्तम विश्वकर्मा (गणित) तथा नरेन्द्र पाण्डेय (अंग्रेज़ी) शामिल हैं। #chhatarpur

Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव में विवाद के बाद आया दूसरा पक्ष बतायी पूरी घटना...

छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव में विवाद के बाद आया दूसरा पक्ष बतायी पूरी घटना...

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 3, 2026

जिला अस्पताल में बवाल! पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, मचा हड़कंप

📍 छतरपुर जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

👉 पूरी खबर और वीडियो के लिए जुड़े रहें Bundeli Bhaukaal News के साथ।

#BreakingNews #Chhatarpur #ChhatarpurNews #DistrictHospital #HospitalFight ViralVideo TrendingNow BundeliBhaukaalNews Bundelkhand

जिला अस्पताल में बवाल! पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, मचा हड़कंप 📍 छतरपुर जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 👉 पूरी खबर और वीडियो के लिए जुड़े रहें Bundeli Bhaukaal News के साथ। #BreakingNews #Chhatarpur #ChhatarpurNews #DistrictHospital #HospitalFight ViralVideo TrendingNow BundeliBhaukaalNews Bundelkhand

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 3, 2026

बुंदेलखंड की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा 9 अगस्त को छतरपुर के रामचरितमानस मैदान से जटाशंकर धाम के लिए प्रस्थान करेगी। सभी शिवभक्तों से इस भव्य यात्रा में शामिल होने की अपील..

बुंदेलखंड की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा 9 अगस्त को छतरपुर के रामचरितमानस मैदान से जटाशंकर धाम के लिए प्रस्थान करेगी। सभी शिवभक्तों से इस भव्य यात्रा में शामिल होने की अपील..

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 3, 2026

#नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बवाल, पुलिस पर पथराव; एडिशनल SP समेत कई अधिकारी घायल, 15 किमी लंबा जाम दतिया में उपचुनाव की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बीच पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ, जिसमें एडिशनल एसपी, एसडीओपी सहित कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। प्रशासन के अनुसार अधिकारियों को हेलमेट पहनने के कारण गंभीर चोटों से बचाया जा सका। दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के अनुसार, करीब 3,000 लोगों की भीड़ ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू थी, तब इतनी बड़ी भीड़ आखिर कैसे एकत्रित हो गई? हालात बेकाबू होने से पहले प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा था? इस पूरे घटनाक्रम के कारण लगभग 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों के घायल होने और आम जनता के घंटों तक जाम में फंसे रहने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? दतिया पूछ रहा है—आचार संहिता के बीच यह स्थिति कैसे बनी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे? #datiya Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh BJP Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh - Chhatarpur Nagar News