बक्सर: गांजा तस्करी मामले में सात अभियुक्तों को बक्सर कोर्ट ने 15-15 वर्षों का कारावास सुनाया, उड़ीसा से ला रहे थे गांजा
Buxar, Buxar | Oct 8, 2024 बक्सर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 11 सह विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस रघुवीर प्रसाद की अदालत ने बक्सर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 384 /2022 के कुल सातों अभियुक्तों को 15 वर्षों के कारावास की सजा सुनाई है. न्यायालय ने प्रत्येक अभियुक्त पर डेढ़ –डेढ़ लाख का अर्थ दंड भी लगाया है. जिसे नहीं देने पर 1 वर्ष अतिरिक्त जेल में बिताने होंगे.