बक्सर: बक्सर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में 'एक पेड़, मां के नाम' कार्यक्रम के तहत जिला जज समेत अन्य लोगों ने किया पौधारोपण
Buxar, Buxar | Oct 8, 2024 उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बक्सर स्थित व्यवहार न्यायालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बक्सर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में " एक पेड़, मां के नाम" के तहत पौधारोपण किया गया। उपस्थित सभी व्यक्तियों ने एक-एक पेड़ लगाए और उसे "मातृ वन" का नाम दिया।