बक्सर: नगर के लोग घर बैठे भर सकेंगे होल्डिंग टैक्स, नप बक्सर अध्यक्ष ने नप सभागार में क्यूआर कोड जारी किया
Buxar, Buxar | Oct 8, 2024 बक्सर नगर परिषद ने मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के लोगों की सुविधा को लेकर क्यूआर कोड जारी किया है. जिसके माध्यम से नगर परिषद क्षेत्र के लोग अपनी टैक्स का भुगतान घर बैठे कर सकेंगे. इससे लोगों को नगर परिषद आने से बचाव भी होगा. इसके साथ ही उनकी समय का भी बचत होगा.