बक्सर: किला मैदान में दशमी को रावण दहन कार्यक्रम की सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से एसपी एवं डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Oct 8, 2024 दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर मंगलवार को संध्या 4:30 बजे जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्या के द्वारा संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र अंतर्गत पूजा पंडालों एवं विजयादशमी के अवसर पर किला मैदान में रावण बध कार्यक्रम स्थल का सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। डीएम ने SDM तथा SDPO को समिति से मिल योजना बनाने का निर्देश दिया.