भभुआ: मोहनिया के एक निजी क्लीनिक में महिला की मौत मामले में सीएस ने कहा- अवैध क्लीनिक पर होगी कार्रवाई
Bhabua, Kaimur | Aug 20, 2025 मोहनिया एक निजी क्लीनिक में महिला की मौत मामले में भभुआ सदर अस्पताल के सीएस डॉ चंदेश्वरी रजक ने आज बुधवार को 2 बजे कहा कि जिले में चल रहे अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई होगी। जिले में कई अवैध क्लिनिक चल रहे हैं। जहां डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों की मौत हो जा रही है। इस संबंध में सीएस ने कहा कि इसको देखते हुए लगातार जिले में अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी हो रही है।